चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी चलाएगी ‘गेटवे टू एनडीए ’ जागरूकता अभियान

  • कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों और अभिभावकों को रक्षा सेवाओं में करियर के अवसरों की मिलेगी जानकारी, 26 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

चंडीगढ़, 28 नवंबर। रक्षा सेवाओं में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी जिला स्तरीय ‘गेटवे टू एनडीए’ जागरूकता अभियान शुरू करेगी। अभियान की शुरुआत 1 दिसंबर को मोहाली के शेमरॉक स्कूल से होगी। इसके तहत कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

चंडीगढ़ में जानकारी देते हुए ब्रिगेडियर जी.जे. सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शुरुआती कक्षाओं से ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश प्रक्रिया, तैयारी और रक्षा सेवाओं में करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना है। सेमिनार में अभिभावकों को भी बताया जाएगा कि वे बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुसार उन्हें किस प्रकार सही मार्गदर्शन दे सकते हैं।

मोहाली में आयोजित पहले सेमिनार में मेजर जनरल बलजीत सिंह ग्रेवाल, वीएसएम (सेवानिवृत्त), संस्थापक सदस्य एवं महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी अकादमी के पूर्व निदेशक मुख्य वक्ता होंगे। वह विद्यार्थियों को एनडीए में प्रवेश, तैयारी की रणनीति और रक्षा सेवाओं में अधिकारी बनने के अवसरों की जानकारी देंगे।

कक्षा 6 से ही तैयारी की मजबूत नींव पर जोर

सेमिनार में बताया जाएगा कि एनडीए में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना या 12वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। हालांकि, कक्षा 6 से 9 तक का समय गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। अभिभावकों को सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 के प्रवेश, अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई), एनडीए की पात्रता और तैयारी की रणनीति के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

पंजाब में सेना में भागीदारी बढ़ाने पर जोर

ब्रिगेडियर जी.जे. सिंह ने दावा किया कि पंजाब में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले करीब 20 लाख विद्यार्थियों में से सेना में भागीदारी केवल एक से दो प्रतिशत है। उन्होंने पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए खेल और शिक्षा को महत्वपूर्ण माध्यम बताया। एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश सेवा की भावना, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करना भी है।

26 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी की ओर से 26 जनवरी 2027 को एनडीए की तैयारी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए 8544888280 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *